समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Paush Maas 2024 Festival List : कब से शुरू होगा पावन पौष माह? यहां जानें सम्पूर्ण व्रत-त्यौहारों की सूची!

Download PDF

पौष माह की शुरुआत होते ही देशभर में शीत ऋतु का आगमन हो जाता है। जैसे ही मार्गशीर्ष मास समाप्त होता है, पौष का महीना अपने साथ धार्मिक अवसरों की सौगात लेकर आता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह महीना साल का दसवां माह होता है, जिसे धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। पौष माह में स्नान-दान का विशेष महत्व बताया जाता है, ऐसे में यहां हम इसी माह में आने वाले विशेष व्रत-त्यौहारों के बारे में जानेंगे-

Paush Maas 2024 Festival List : कब से शुरू होगा पावन पौष माह? यहां जानें सम्पूर्ण व्रत-त्यौहारों की सूची!

पौष माह, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित है, विशेष रूप से पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य आयोजित नहीं किए जाते है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह समय हमारे पितृों को समर्पित होता है। हालांकि, इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों से जुड़ें विशेष अनुष्ठान संपन्न किए जाते है। इतना ही नही, कई प्रमुख मंदिरों में पौष बड़े महोत्सवों का आयोजन भी किया जाता है।

आइए जानते है, इस साल पौष माह की शुरुआत कब होगी और इस दौरान मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार की सूची-

Pausha Maas 2024 Date: कब से शुरू होगा पौष माह 2024?

इस साल पौष माह का प्रारंभ सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (Paush Month 2024 start date) से शुरू होने जा रहा है। जिसके बाद इस पावन माह का समापन सोमवार, 13 जनवरी 2025 (paush month end date) को होगा।

Paush Month Vrat Tyohar 2024 List | पौष मास 2024 में पड़ने वाले व्रत- त्यौहार

पौष माह 2024 में पड़ने वाली व्रत-त्यौहार सूची निम्नलिखित है-

तारीख (Date) त्यौहार/ जयंती
16 दिसंबर 2024 पौष माह आरंभ
18 दिसंबर 2024 संकष्टी चतुर्थी व्रत
26 दिसंबर 2024 सफला एकादशी व्रत
28 दिसंबर 2024 प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
30 दिसंबर 2024 पौष माह अमावस्या
01 जनवरी 2025 चंद्र दर्शन, अंग्रेज़ी नव वर्ष प्रारंभ
03 जनवरी 2025 विनायक चतुर्थी
05 जनवरी 2025 स्कन्द षष्टी
06 जनवरी 2025 गुरु गोबिंद सिंह जयंती
07 जनवरी 2025 मासिक दुर्गाष्टमी
10 जनवरी 2025 पौष पुत्र एकादशी व्रत
11 जनवरी 2025 पौष पुत्र एकादशी व्रत पारण, कूर्म द्वादशी
13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा, शाकंभरी पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ

पौष माह 2024 (pausha maas 2024 festival list) की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है, जो हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों और व्रतों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस माह में सूर्यदेव की पूजा, पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि आप भी पितृ दोष जैसी समस्याओं से परेशान है, तो इस माह में आप चमत्कारी पितृ दोष निवारण यंत्र ( pitra dosh nivaran yantra) का पूजन कर सकते है। हालांकि इस यंत्र को घर में स्थापित करने से पूर्व, किसी पंडित से परामर्श अवश्य करें।  

डाउनलोड ऐप