दीपवाली के पर्व से कुछ समय पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इस पुष्य नक्षत्र में शादी के अतिरिक्त अन्य सभी शुभ कार्य किए जाते है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में पड़ने वाला यह पुष्य नक्षत्र अत्यंत शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस नक्षत्र में संपन्न किए जाने वाले सभी कार्य सफल होते है साथ ही भविष्य में बहुत से लाभ भी दिलाते है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पुष्य नक्षत्र में किसी कार्य का प्रारम्भ करना और कोई महत्वपूर्ण खरीदारी करना शुभ माना जाता है। माना जाता है की इस नक्षत्र में शनि देव स्थिर होते है। जिसका यह अर्थ है की इस दिन शुरू किए जाने वाले सभी कार्य या खरीदी गई वस्तु स्थिर रहती है और शुभ होती है। ऐसे में आज हम आपको पुष्य नक्षत्र से जुड़ी सभी कार्य देने जा रहे है। साथ ही इस ब्लॉग के अंत में हम आपको उन वस्तुओं के बारे में भी बताएंगे , जो इस मुहूर्त में खरीदना सर्वाधिक लाभ दिला सकता है।
हिन्दू पंचाग के अनुसार इस साल 2022 में मंगलवार 18 अक्टूबर के दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ समय माना जाएगा। इस नक्षत्र का प्रारंभ व समापन समय इस प्रकार है:
पुष्य नक्षत्र तिथि- | 18 अक्टूबर 2022 |
पुष्य नक्षत्र प्रांरभ समय- | 18 अक्टूबर 2022 सुबह 4:25 बजे से |
पुष्य नक्षत्र समापन समय- | 19 अक्टूबर 2022 सुबह 7:02 तक |
18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के समय किस भी वस्तु खरीदने या किसी कार्य की शुरुआत करने का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है
ब्रह्म मुहूर्त- | सुबह 04:43 से 05:33 AM तक |
प्रातः सन्ध्या मुहूर्त- | सुबह 05:08 से 06:23 AM तक |
अभिजीत मुहूर्त- | सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 तक |
विजय मुहूर्त- | दोपहर 02:00 से 02:46 PM तक |
गोधूलि मुहूर्त- | दोपहर 05:37 से शाम 06:01 तक |
सायं मुहूर्त- | शाम 05:49 से रात 07:04 तक |
पौराणिक ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र के बारे में लिखा गया एक श्लोक इस प्रकार है-
यहां दिए गए इस श्लोक का अर्थ है की पुष्प नक्षत्र में आरंभ किये गए सभी कार्य फलदायक और सर्वार्थ सिद्ध होते है।
• इस दिन घर खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
• इस दिन आप फर्नीचर और वाहन खरीद सकते है।
• निवेश के नजरिए से आप सोना भी खरीद सकते है।
• पुष्य नक्षत्र में घर की साज-सज्जा का सामान भी
खरीद सकते हैं।
• महिलाएं इस दिन सोने- चांदी आदि के आभूषणों में निवेश कर सकती है।
• इस दिन आप घर के लिए बर्तन, पूजन सामग्री व इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीद सकते है।
• पुष्य नक्षत्र में लोहे का फर्नीचर के साथ ही कृषि से जुड़ी चीजें खरीदना भी कल्याणकारक होता है।
उपरोक्त दी गई वस्तओं के अलावा पुष्य नक्षत्र निवेश के लिए भी फलदायक माना गया है। इस नक्षत्र में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर शेयर, म्यूचल फंड, इंश्योरेंस प्लान्स और पॉलिसी आदि में भी निवेश कर सकते है।