हिन्दू संस्कृति में विभिन्न रहस्यमयी और पवित्र वस्तुओं का उल्लेख हैं। यह वस्तुएं न केवल दिव्य है बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्याधिक कल्याणकारक हैं। इन्हीं में से एक है रुद्राक्ष। भगवान शिव की प्रिय रुद्राक्ष को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। हालांकि रुद्राक्ष का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे पुरुषों के लिए रुद्राक्ष पहनने के क्या लाभ हैं। साथ रुद्राक्ष धारण करते समय पुरुषों को किन नियमों का पालन करना चाहिए।
पुरुषों के लिए रुद्राक्ष या रुद्राक्ष माला पहनने के फायदे निम्नलिखित हैं-
रुद्राक्ष पहनने से मानसिक शांति मिलती है। यह स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करता है। पुरुष रुद्राक्ष को ब्रेसलेट के रूप में भी धारण कर सकते हैं।
रुद्राक्ष पहनने से निर्णय लेने में स्पष्टता आती है। इच्छाशक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आत्म-अनुशासन मजबूत होता है, साथ ही गुस्से पर नियंत्रण मिलता है।
रुद्राक्ष ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। एकाग्रता और सहनशक्ति में सुधार करता है। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
रुद्राक्ष के नियमित उपयोग से नकारात्मक भावनाओं जैसे क्रोध, चिंता और तनाव में कमी आती है। आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बेहतर कम्यूनिकेट कर पाते हैं। यह व्यक्तिगत संबंधों में सुधार लाता है। साथ ही रिश्तों में भी सामंजस्य बनाए रखता है।
आध्यात्मिक विकास के साथ ही रुद्राक्ष करियर और वित्तीय स्थिरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह स्पष्ट सोच और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता और को बढ़ाता है। जो व्यक्ति को प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस दिलाने में लाभदायक हैं। विशेष रूप से, सात मुखी रुद्राक्ष (7 Mukhi Rudraksha) को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
पुरुष इस बात का खास ध्यान रखें रुद्राक्ष को हमेशा शुद्धिकरण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही पहने। यह प्राण प्रतिष्ठा, मंत्र जाप या साधारण पूजा-विधि से की जा सकती है। आप किसी अनुभवी ज्योतिषी से भी सलाह ले सकते हैं।
माना जाता है कि विभिन्न मुखी रुद्राक्ष, अलग-अलग लाभ प्रदान करते हैं। ऐसे में उचित परामर्श के बाद सही मुख वाला रुद्राक्ष का चयन करें। जैसे पुरुषों के लिए 1 मुखी, 5 मुखी, 7 मुखी और 11 मुखी रुद्राक्ष शुभ माने गए हैं।
रुद्राक्ष पहनने के लिए सोमवार को सबसे शुभ दिन माना जाता है। इसके अलावा, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर भी इसे धारण किया जा सकता है।
रुद्राक्ष एक अत्यंत पवित्र वस्तु है। इसलिए इसे किसी साधारण धागे के साथ धारण नहीं करना चाहिए। इसे लाल या काले धागे में या फिर सोने, चांदी, या तांबे की सामग्री में पिरोकर पहनें। ध्यान रखें कि आर्टिफिशियल या प्लास्टिक धागे का प्रयोग न करें।
रुद्राक्ष पहनते समय कुछ गतिविधियों से बचना चाहिए। जैसे सोते समय, नहाते समय, और अंतिम संस्कार या श्मशान घाट जाते समय। रुद्राक्ष धारण करने के बाद धूम्रपान करने से बचें । साथ ही, मांस- मछली शराब जैसे तामसिक चीजों से परहेज करें।
रुद्राक्ष का प्रभाव तब अधिक होता है जब वह आपकी त्वचा से सीधे संपर्क में रहता है। यह आपकी ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। आप इस चमत्कारी रुद्राक्ष को माला या पेंडेंट के रूप में पहन सकते हैं। यदि माला पहनना संभव न हो, तो आप इसे ब्रेसलेट के रूप में भी धारण कर सकते हैं।
रुद्राक्ष की माला खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वह असली और प्रमाणित हो। नकली रुद्राक्ष में आध्यात्मिक और चिकित्सीय गुण नहीं होते। इन्हें साफ करने के लिए कभी भी केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल न करें।
रुद्राक्ष की माला को दूसरों से शेयर न करें। यह एक व्यक्तिगत वस्तु मानी जाती है। रुद्राक्ष पहनने वाले व्यक्ति की ऊर्जा को ग्रहण करती है। इसलिए इसे केवल उसी व्यक्ति के पास रहना चाहिए, जो इसे धारण करता है।
अगर रुद्राक्ष टूट जाए, तो उसे नहीं पहनना चाहिए। यदि कोई रुद्राक्ष टूट गया है तो इसे तुरंत बदलकर नई माला पहनें। ताकि आपको सही लाभ मिल सके। टूटे हुए मनके नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सही और पूर्ण रुद्राक्ष पहनें।
रुद्राक्ष की माला को हफ्ते में एक बार गंगाजल या कच्चे दूध से साफ़ करें। इसकी चमक और ऊर्जा बनाए रखने के लिए थोड़ी सी सरसों या चंदन का तेल भी प्रयोग कर सकते है।
रुद्राक्ष धारण करते समय पुरुषों को इन सभी महत्वपूर्ण बातों (rudraksha wearing rules for males) का ध्यान रखना चाहिए। सही विधि से रुद्राक्ष पहनने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही जीवन में भोलेबाबा की विशेष कृपा का भी आगमन होता हैं।
Dharmsaar Certified Rudraksha Collectionधर्मसार पर सर्टिफाइड रुद्राक्ष का एक बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है। यहां आपको उच्च गुणवत्ता के सर्टिफाइड रुद्राक्ष मिलेंगे। इसके अलावा, आप रुद्राक्ष माला और ब्रेसलेट भी देख सकते हैं।