समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Karwa Chauth 2022 Chand Timings | जानें करवा चौथ से जुड़े कुछ तथ्य, तिथि व शुभ समय

Download PDF

करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए न जाने कितनी महिलाएं, बिना कुछ खाए-पिए उपवास रखती है। इस पावन पर्व के दिन महिलाएं घण्टों तक टकटकी लगाएं आसमान की ओर देखती है और फिर चांद निकलने के बाद उसकी पूजा कर, अपना व्रत खोलती है।

Karwa Chauth 2022 Chand Timings | जानें करवा चौथ से जुड़े कुछ तथ्य, तिथि व शुभ समय

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं सोलह शृंगार कर अच्छे से तैयार होती है। इस दिन भगवान गणेश, करवा माता और शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म की बात की जाएं, तो करवा चौथ का यह त्यौहार महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाओं के द्वारा चाँद को अर्घ्य दी जाती है और व्रत कथा भी पढ़ी व सुनी जाती है। आइये जानते है, साल 2022 में करवा चौथ किस दिन को मनाया जाएगा, और इस दिन आपको किन आवश्यक बातों का धयान रखना चाहिए।


करवा चौथ की तिथि | Karva Chauth 2022 Date

करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। साल 2022 में, यह पावन पर्व 14 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।


इन 3 बातों का रखें खास ख्याल | 3 Important things to do on Karwa Chauth

वैसे तो करवा चौथ का दिन आने से पहले ही महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट जाती है, लेकिन आज हम आपको 3 ऐसी आवश्यक बातों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका आपको खास ख्याल रखना चाहिए-

करवा चौथ की कथा

सबसे महत्वपूर्ण बात जो आपको करवा चौथ के दिन ध्यान रखनी चाहिए वह है- व्रत कथा। ऐसा माना जाता है की करवा चौथ की कथा पढ़ना या सुनना उतना ही आवश्यक होता है, जितना करवा चौथ का व्रत करना। पौराणिक कथा के अनुसार व्रत कथा का श्रवण किए बिना यह व्रत फलदायक नहीं माना जाता है।

बेटी के घर भेजा जाता है बया

बया बेटी को भेजे जाने वाला एक विशेष करवा चौथ उपहार के रूप में जाना जाता है। इसमें कपड़े, आभूषण, भोजन, बर्तन और अन्य उपहार शामिल है। कई जगह यह भी परंपरा मानी जाती है, जिसमें व्रत रखने वाली विवाहित महिलाएं इसे अपनी सास या ननद को भी अर्पित करती हैं और उनका आशीर्वाद लेती है।

सफेद रंग की चीज़ों का दान न करें

करवा चौथ के व्रत के दिन सफेद रंग की कोई भी वस्तु दान में नहीं देनी चाहिए। इस दिन हो सके तो सफ़ेद रंग की कुछ चीज़ें जैसे- चावल, दूध, दही या सफेद कपड़े इत्यादि से बचना चाहिए। इसके साथ ही करवा चौथ के दिन सफ़ेद या काले वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए।


करवा चौथ 2022 शुभ समय | Karwa Chauth 2022 Timmigs

Karwa Chauth 2022 Date and Time


चतुर्थी तिथि प्रांरभ गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 - 01:59 AM
चतुर्थी तिथि समापन शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 - 03:08 AM
करवा चौथ चांद उगने का समय गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 - 08:09 PM
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 - 05:54 PM से 07:08 PM

डाउनलोड ऐप