समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
prasad inner page

भोग प्रसाद

अन्नकूट सब्जी की आसान रेसिपी | Easy recipe of Annakoot Sabzi at Home

Download PDF

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट बनाने का विशेष महत्व होता है। घरों व मंदिरों में अन्नकूट का भोग भगवान को अर्पित किया जाता है और फिर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर अन्नकूट बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है।

अन्नकूट सब्जी की आसान रेसिपी |  Easy recipe of Annakoot Sabzi at Home

अन्नकूट बनाने में लगभग सभी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है। इन सब्जियों में से अन्नकूट में ज्यातादर इस्तेमाल किए जाने वाली सब्जियां इस प्रकार है:-


आवश्यक सामग्री | Vegetables for Annakoot

आलू - 2
टमाटर- 4 से 5
लौकी - कटी हुई
बैगन - 2-3
गाजर - 1
मूली - 1
टिन्डे - 2
अरबी - 1
भिंडी - 6 से 7
परवल - 2 से 3
शिमला मिर्च - 1
कच्चा केला - 1
फूल गोभी - 1
सेम - 100 ग्राम
सैगरी - 100 ग्राम
कद्दू - छोटा सा टुकड़ा


मसाला | Spices for Annakoot Recipe

अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनियां - 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
हरी मैथी - कटी हुई एक छोटी कटोरी
तेल - 3-4 टेबल स्पून
जीरा - एक छोटी चम्मच
हींग - 2-3 पिंच
हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - आधा - एक छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)


विधि | How to prepare Annakoota Recipe

• सबसे पहले सभी सब्जियों को पानी से अच्छे से धो लें।

• इन सब्जियों में से हरी मिर्च और टमाटर छोटे आकार में काट लें और अदरक को कद्दूकस करें।

• अब आलू, केले व बैगन आदि को छीलकर मध्यम आकार में काट लें और बाकी सब्जियों को भी इसी आकार में काट लें।

• सभी सब्जियों को मध्यम आकर में काटने के बाद एक बार फिर से धोएं और गैस ऑन कर एक बड़ी कढ़ाई चढ़ाएं।

• अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें और इसमें जीरा और हींग डालकर छोंक लगाएं।

• अब उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें और हल्दी व पाउडर डालकर भून लें।

• मसालों के भून जाने के बाद उसमें बाकी कटी हुई सब्जियां डाल कर, लाल मिर्च और नमक मिलाएं।

• अब सभी सब्जियों और मसालों को अच्छे तरह से मिक्स कर ढक दें और उबाल आने तक पकाएं।

• अब सभी सब्जियों के नरम होने तक उसे अच्छे से पकने दें और पकने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से मिलाएं।

• जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो इसमें बारीक कटा धनिया, आमचूर पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।

• अन्नकूट बनकर तैयार है। अब इसका भोग भगवान को चढ़ाएं और पूरी के साथ सर्व करें।

डाउनलोड ऐप