समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

छठ पूजा 2022: छठ पूजा के दौरान तैयार किए जाने वाले 5 सामान्य व्यंजन

Download PDF

भारत देश विश्वभर में अपनी संस्कृति और यहां निभाएं जाने वाली परम्पराओं के लिए जाना जाता है। भारत में हर साल बहुत से त्यौहार मनाएं जाते है लेकिन उन सभी में से छठ के महापर्व का खास महत्व बताया जाता है। छठ के इस महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 (chhath puja 2022 date) से हो गई है। छठ का यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, ऐसे में आज हम आपको इस व्रत के दौरान बनाएं जाने वाले कुछ लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे है।

छठ पूजा 2022: छठ पूजा के दौरान तैयार किए जाने वाले 5 सामान्य व्यंजन

छठ पूजा का व्रत रख रही महिलाओं को बहुत सी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है, खासतौर पर घर की साफ़-सफाई और बनाएं जाने वाली खाद्य सामग्री का। छठ पूजन के चार दिनों में घर में सात्विक भोजन बनाने की परंपरा बताई जाती है, ऐसे में खाने में लहसुन, प्याज का प्रयोग वर्जित माना जाता है। चार दिनों तक व्रत का पालन कर रही महिलाओं के लिए यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक होता है की व्रत के दौरान घर में केवल शाकाहारी भोजन ही बनें।

आज के इस ब्लॉग में आपको उन 5 लोक्रप्रिय व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे है जो छठ पूजा के समय आमतौर पर बनाए और खाए जाते है।

1. कद्दू भात

छठ पूजा के समय भोग थाली में रखे जाने वाला कद्दू भात स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक माना जाता है। बिहार में लौकी को कद्दू के नाम से जाना जाता है, जिस कारण कद्दू भात में लौकी का खास प्रयोग किया जाता है। व्यंजन में मुख्यतः कद्दू (लौकी) की सब्जी, चने की दाल और चावल यानि भात बनाए जाते है। सामान्य तौर पर कद्दू भात को देसी घी में कई मसालों के मिश्रण के साथ बनाया जाता है।

2. ठेकुआ

ठेकुआ छठ पूजा दौरान परोसे जाने वाले सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। ठेकुआ बिहार की विशेष खाद्य सामग्री में से एक माना जाता है। यह व्यंजन गेहूं के आटे,चीनी, घी एवं सूखे मेवे से मिलाकर तैयार किया जाता है। बहुत से लोग ठेकुए को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नारियल का बुरादा और इलाइची का भी प्रयोग करते है। यह मिश्रण तैयार किए जाने के बाद इसे बिस्किट के आकार में बनाया जाता है और फिर देसी घी में तला जाता है।

3. लाल साग

छठ पूजा के दौरान बनाएं जाने वाली तीसरी लोकप्रिय सामग्री है- लाल साग। लाल साग में अनेक प्रकार के औषदीय गुण पाएं जाते है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते है। लाल साग में सेंधा नमक के साथ ऐमारैंथ यानि लाल पालक के पत्तों के खास इस्तेमाल किया जाता है। लाल साग तैयार किये जाने के बाद आप पूरी या चावल के साथ इसे परोस सकते है।

4. पिठ्ठा

दाल पिठ्ठा एक लोकप्रिय बिहारी व्यंजन है, जिसे ज्यादातर नाश्ते में या शाम को चाय के साथ खाया जाता है। छठ पूजा के दौरान खास तौर पर यह व्यंजन बनाया जाता है। पिठ्ठा को बनाने के लिए चावल के आटे के साथ मसाला दाल का प्रयोग किया जाता है। इस व्यंजन की एक खास बात यह है की ये सभी आयु वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

5. रसियाव

रसियाव एक ऐसा व्यंजन है, जिसके बिना छठ पूजा की प्रसाद थाली अधूरी मानी जाती है। रसियाव एक प्रकार की खीर है जिसे बनाने के लिए दूध, चावल और गुड़ का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही इसमें सूखे मेवों का भी इस्तेमाल किया जाता है। भगवान को रसियाव का भोग लगाए जाने के बाद इसे घरों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। माना जाता है की इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से शारीरिक के साथ मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

उपरोक्त दी गई यह कुछ लोकप्रिय व्यंजन आप छठ पर्व के साथ ही अन्य शुभ दिवस या किसी उत्सव पर भी बना सकते है।

डाउनलोड ऐप