समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Falgun Month 2024 Vrat Festival: महाशिवरात्री, होली समेत फाल्गुन के मुख्य व्रत-त्योहारों की सूची यहां देखे!

Download PDF

सनातन परंपरा में हिंदू माह का विशेष स्थान है। दैनिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन, हिन्दू वर्ष का 12वां महीना होता है। यह महीना धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है, फाल्गुन माह में कौन से व्रत और त्योहार कब मनाए जाते है।

Falgun Month 2024 Vrat Festival: महाशिवरात्री, होली समेत फाल्गुन के मुख्य व्रत-त्योहारों की सूची यहां देखे!

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का 12वां और आखिरी महीना है। यह माह विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश आदि जैसे कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। माघ माह की पूर्णिमा के समापन के साथ ही फाल्गुन माह का आरंभ होता है। जब फाल्गुन और वसंत ऋतु का मिलन होता है, तब पृथ्वी की खूबसूरती देखते ही बनती है।

इस महीने में होली का त्योहार, महाशिवरात्रि का त्योहार और कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। आइए जानते है, फाल्गुन महीना 2024 कब है, इस महीने की विशेषताएं क्या हैं और इस महीने में कौन से व्रत और त्योहार आएंगे। लेकिन उससे पहले आइए देखते हैं कि इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत कब से हो रही है-


Falgun Maah 2024 Kab Shuru Hoga? फाल्गुन माह 2024 कब से शुरू होगा?

फाल्गुन का महीना 25 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है। इस महीने में भगवान कृष्ण, भगवान शिव और भगवान चंद्र देव को विशेष सेवाएं समर्पित की जाती हैं। फागुन में हर तरफ प्रेम, सकारात्मकता व ऊर्जा का संचार होता है। फाल्गुन के महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहारों की सूचि इस प्रकार से हैं-


Falgun Month 2024 Vrat Festival | फाल्गुन मास 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार

फाल्गुन मास 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार (Falgun Month 2024 Vrat Festival) इस प्रकार से है-

Date Day
28 फरवरी 2024 (बुधवार) द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
1 मार्च 2024 (शुक्रवार) यशोदा जयंती
3 मार्च 2024 (रविवार) शबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च 2024 (सोमवार) जानकी जयंती
6 मार्च 2024 (बुधवार) विजया एकादशी
8 मार्च 2024 (शुक्रवार) महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 मार्च 2024 (रविवार) फाल्गुन अमावस्या
13 मार्च 2024 (बुधवार) विनायक चतुर्थी
14 मार्च 2024 (गुरुवार) मीन संक्रांति
20 मार्च 2024 (बुधवार) आमलकी एकादशी
22 मार्च 2024 (शुक्रवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024 (रविवार) होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च 2024 (सोमवार) होली (धुलंडी), चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

डाउनलोड ऐप