समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Falgun Month 2025 Festival List: महाशिवरात्रि से होली तक, यहां देखें फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची!

Download PDF

फाल्गुन महीने को हिन्दू पंचांग के आखिरी माह के रूप में जाना जाता है। इसके बाद चैत्र मास के साथ हिन्दू नव वर्ष प्रांरभ होता है। महाशिवरात्रि के लेकर रंगो के त्यौहार होली तक, फाल्गुन मास में बहुत से प्रमुख हिन्दू त्यौहार मनाएं जाते है। 2025 में फाल्गुन महीना का प्रारंभ 13 फरवरी, 2025 से होगा, जिसके बाद इस समापन 14 मार्च, 2025 को होगा। इस ब्लॉग में हम आपको फाल्गुन 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहारों की तिथि समेत अन्य जानकारी देने जा रहे हैं।

Falgun Month 2025 Festival List:  महाशिवरात्रि से होली तक, यहां देखें फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची!

पंचांग के अनुसार 2025 में फाल्गुन मास की शुरुआत शोभन योग में हो रही है। फाल्गुन मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व बताया जाता है। फाल्गुन का महीना प्रमुख हिन्दू त्यौहारों के दृष्टिकोण से भी बहुत खास माना जाता है। फुलेरा दूज, होली, आमलकी एकादशी और महाशिवरात्रि समेत अन्य कई त्यौहार इस महीने में ही मनाएं जाते हैं।

फाल्गुन मास में आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट (Falgun Month 2025 vrat tyohar list) इस प्रकार से है-

Falgun Month 2025 Festival List | फाल्गुन मास प्रमुख व्रत-त्यौहार सूची

तारीख (Date) त्यौहार/ जयंती
13 फरवरी, गुरुवार फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि
16 फरवरी, रविवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी, मंगलवार यशोदा जयंती
24 फरवरी, सोमवार विजया एकादशी
25 फरवरी, मंगलवार भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी, बुधवार महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान
27 फरवरी, गुरुवार फाल्गुन अमावस्या
28 फरवरी, शुक्रवार फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ
1 मार्च, शनिवार

फुलैरा दूज

3 मार्च, सोमवार फाल्गुन विनायक चतुर्थी
4 मार्च, मंगलवार स्कन्द षष्ठी
6 मार्च, गुरुवार रोहिणी व्रत
7 मार्च, शुक्रवार मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ
10 मार्च, सोमवार आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च, मंगलवार आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च, शुक्रवार होली धुलंडी, फाल्गुन पूर्णिमा

Falgun Month Grah Gochar | फाल्गुन मास ग्रह गोचर तिथि

1. 19 फरवरी 2025-
सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश

2. 2 फरवरी 2025-
बुध ग्रह का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश

3. 27 फरवरी 2025-
बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश

4. 2 मार्च 2025-
बुध ग्रह का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश

5. 2 मार्च 2025-
शनिदेव का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश

6. 4 मार्च 2025-
सूर्यदेव का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश

7. 14 मार्च 2025-
सूर्यदेव का मीन राशि में प्रवेश


Falgun Month Important Rituals | फाल्गुन माह के मुख्य अनुष्ठान

• फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से व्रत रखने और पूजन करने से सुख-समृद्धि मिलती है।

• इस माह में प्रमुख हिन्दू त्यौहार होलिका दहन और धुलंडी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में, होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। जिसके बाद अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है।

• फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। फाल्गुन माह में कई हिन्दू घरों में फागोत्सव की रौनक देखने को मिलती है। मंदिरों, गली-मोहल्लों और घरों में होली के भजनों की गूंज होती है, और भक्त हर्षोल्लास के साथ इस अनुष्ठान का हिस्सा बनते हैं।

डाउनलोड ऐप