हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास आश्विन के बाद शुरू होता है। कार्तिक, चतुर्मास का आखिरी महीना है और भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसलिए इस महीने में दान पुण्य और व्रत-त्यौहार का विशेष महत्व बताया जाता है। माना जाता है कि इस महीने स्नान दान आदि करने से सभी प्रकार के पाप से छुटकारा मिलता है।
कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में गंगा स्नान, दीपक जलाने और यज्ञ करने का भी विधान है। इस साल 29 अक्टूबर, रविवार (kartik month 2023 starting date) से कार्तिक मास प्रारंभ होने जा रहा है। इस पावन महीने में महत्वपूर्ण पर्व पंच दिवसीय दीपावली का पर्व, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा इत्यादि मनाए जाते है।
Buy Original Tulsi Malaआपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा का दिन सिख समुदाय के प्रथम पातशाही गुरु श्री नानक देव जी महाराज की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
कार्तिक मास के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची निम्नलिखित है-
Date | Day |
29 अक्टूबर, 2023 | कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारंभ |
01 नवंबर, 2023 | करवा चौथ |
05 नवंबर, 2023 | रवि पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी |
09 नवंबर, 2023 | रमा एकादशी /गोवत्स द्वादशी |
10 नवंबर, 2023 | प्रदोष व्रत, धनतेरस |
11 नवंबर, 2023 | मासिक शिवरात्रि |
12 नवंबर, 2023 | नरक चतुर्दशी, श्री महालक्ष्मी पूजन, दीपावली |
14 नवंबर, 2023 | अन्नकूट, गोवर्धन पूजा |
15 नवंबर, 2023 | यम द्वितीया, भाई दूज |
18 नवंबर, 2023 | सूर्य षष्ठी, छठ पूजा |
20 नवंबर, 2023 | गोपाष्टमी |
21 नवंबर, 2023 | आंवला नवमी |
23 नवंबर, 2023 | देव उठनी एकादशी व्रत |
24 नवंबर, 2023 | - प्रदोष व्रत/ तुलसी विवाह |
25 नवंबर, 2023 | बैकुंठ चतुर्दशी |
26 नवंबर, 2023 | पूर्णिमा व्रत |
27 नवंबर, 2023 | कार्तिक पूर्णिमा स्नान |
• धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, तुलसी का जन्म कार्तिक माह (kartik mas 2023) में हुआ था, इसलिए कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के जन्म से जुड़ी कई किंवदंतियाँ बताई जाती है।
Buy Original Tulsi Mala• कार्तिक माह में आप तुलसी कंठी माला भी धारण कर सकते है, साथ ही तुलसी की माला (original tulsi mala online) से जप कर भगवान विष्णु का ध्यान भी कर सकते है। इस माह दान-पुण्य सबसे अधिक मायने रखता है। मान्यता है कि कार्तिक महीने में दान देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी विशेष कृपा मिलती है।
• माना जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग करना चाहिए। शास्त्रों में कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे का पूजन बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने की संध्या पर तुलसी के पौधे के पास एक दीया अवश्य जलाना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से तुलसी को जल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है।