सावन माह खत्म होने में बहुत कम समय शेष है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार अधिकमास होने के चलते सावन पुरे 2 महीने तक चला। जिसके समापन के बाद सितंबर का महीना प्रांरभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार इस माह में भाद्रपद माह के सभी व्रत-त्यौहार पड़ेंगे। भगवान कृष्ण और गणपति जी के भव्य जन्मोत्सव से लेकर राधाष्टमी तक सभी प्रमुख हिन्दू पर्व सितंबर में मनाएं जाते है। आइए देखते है सितंबर 2023 की व्रत और त्योहारों की लिस्ट।
भादप्रद महीने को चातुर्मास के दूसरे महीने के रूप में जाना जाता है। इस माह में व्रत त्यौहारों का शुभांरभ पहले जन्माष्टमी से होगा, फिर महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव मनाया जाएगा। सितंबर में धन और वैभव के लिए महालक्ष्मी व्रत भी है। इन सभी मुख्य हिन्दू त्यौहारों के बाद इस माह के अंतिम सप्ताह में पितृ पक्ष होगा, जिसमें पितरों का पूजन किया जाएगा और उनका पिंडदान भी किया जाएगा। यदि आप भी पितृ दोष से परेशान हैं या इस दौरान अपने पितरों को खुश करना चाहते हैं, तो पितृ दोष निवारण यंत्र का पूजन करें।
Buy Pitra Dosh Nivaran Yantraसितंबर महीने का यह महत्वपूर्ण उत्सव कब और किस दिन मनाया जाएगा, यह नीचे दी गई लिस्ट में देखें-
| तारीख (Date) | त्यौहार/ जयंती |
| 2 सितम्बर 2023 | कजरी तीज |
| 3 सितम्बर 2023 | भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी |
| 6 सितम्बर 2023 | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी |
| 7 सितम्बर 2023 | दही हांडी महोत्सव |
| 10 सितम्बर 2023 | अजा एकादशी व्रत |
| 13 सितम्बर 2023 | मासिक शिवरात्रि व्रत |
| 14 सितम्बर 2023 | भाद्रपद अमावस्या |
| 17 सितम्बर 2023 | विश्वकर्मा पूजा/ कन्या संक्रांति |
| 18 सितम्बर 2023 | हरतालिका तीज |
| 19 सितम्बर 2023 | गणेश चतुर्थी का प्रारंभ |
| 20 सितम्बर 2023 | ऋषि पंचमी |
| 22 सितम्बर 2023 | महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ |
| 23 सितम्बर 2023 | राधाष्टमी महोत्सव |
| 25 सितम्बर 2023 | परिवर्तिनी एकादशी व्रत |
| 26 सितम्बर 2023 | वैष्णव परिवर्तिनी एकादशी व्रत |
| 28 सितम्बर 2023 | अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन |
| 29 सितम्बर 2023 | भाद्रपद पूर्णिमा/ पितृपक्ष प्रारंभ |
डाउनलोड ऐप