समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Top 10 Temples for Early Marriage: सिंगल लोगों के लिए चमत्कारी माने जाते हैं भारत के ये मंदिर

Download PDF

हिन्दू धर्म में विवाह को एक पवित्र संस्कार माना जाता है। यह जीवन का एक बहुत ही अहम पड़ाव होता है। सही जीवनसाथी चुनने में समय लगता है। इसके लिए समझ और धैर्य भी जरूरी होता है। लेकिन जब बार-बार शादी में रुकावटें आने लगें, तो मानसिक तनाव बढ़ने लगा है। कभी रिश्ता तय नहीं हो पाता। या कभी किसी कारण से शादी टल जाती है।

Top 10 Temples for Early Marriage: सिंगल लोगों के लिए चमत्कारी माने जाते हैं भारत के ये मंदिर

दरअसल, शादी में अड़चन आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कुंडली दोष। या ग्रहों की अशुभ स्थिति। ऐसे में लोग विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए कई उपाय करते हैं। कभी पूजा-पाठ। तो कभी विशेष अनुष्ठान। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं? जहां केवल दर्शन मात्र से ही यह समस्या दूर हो सकती है।

आज के इस ब्लॉग में हम आपको ऐसे ही कुछ चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं-

Top 10 Temples for Early Marriage : शीघ्र विवाह के लिए 10 चमत्कारी मंदिर

1. तिरुमनंचेरी उधवागनाथर मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु का 'तिरुमनंचेरी उधवागनाथर मंदिर' शादी से जुड़ी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां अविवाहित युवक और युवतियां भगवान शिव और देवी पार्वती को माला अर्पित करते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।


2. काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर भोले बाबा की नगरी, वाराणसी में स्थित है। मान्यता है कि यहां बाबा के दर्शन मात्र से जीवन की सभी परेशानियां और बाधाएं दूर हो जाती हैं। शादी में देरी या अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।


3. नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर, तमिलनाडु

नित्यकल्याण का अर्थ है ‘सदा विवाह’। इसी वजह से इस मंदिर को ‘इटरनल मैरिज टेंपल’ भी कहा जाता है। यह मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। दूर-दराज से लोग यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं।


4. देवी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, मध्य प्रदेश

देवी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर एक प्रमुख शक्ति पीठ माना जाता है। यह मंदिर दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक है। शादी में देरी से परेशान लोग यहां विशेष पूजा करते हैं।
मान्यता है कि मंदिर में नारियल बांधकर मन्नत मांगने से बाधाएं दूर होती हैं। भक्त उपयुक्त जीवनसाथी की कामना के साथ देवी से आशीर्वाद लेते हैं।


5. मीनाक्षी अम्मन मंदिर, तमिलनाडु

मदुरई का मीनाक्षी अम्मन मंदिर अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। यह मंदिर देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वरर के दिव्य विवाह का प्रतीक है। हर साल मीनाक्षी तिरुकल्याणम का आयोजन होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। इसके अलावा लोग सुखी और सफल वैवाहिक जीवन के लिए यहां प्रार्थना करते हैं।


6. तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश

भगवान वेंकटेश्वर को भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। कई अविवाहित लोग शादी में देरी से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए तिरुमाला दर्शन के लिए आते हैं। शादी से पहले यहां आना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा नविवाहित जोड़े भी मंदिर में आशीर्वाद के लिए आते है।


7. उप्पिलियप्पन मंदिर, तमिलनाडु

उप्पिलियप्पन मंदिर तमिलनाडु के प्रसिद्ध विष्णु मंदिरों में से एक है। यह प्राचीन मंदिर थिरुविनगर के नाम से जाना जाता है। मंदिर कुंभकोणम शहर के गांव में स्थित है। मान्यता है कि यहां की गई प्रार्थना से आपको सही पार्टनर खोजने में मदद मिलती है।


8. यमुना देवी मंदिर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित यह मंदिर देवी यमुना को समर्पित है। खासकर महिलाएं जल्दी शादी की कामना लेकर दर्शन करने आती हैं। यहां सभी भक्तजन भक्ति भाव से पूजा करते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं। कहा जाता है कि मंदिर परिसर में पूजा करने से विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


9. पट्टीश्वरम धेनुपुरीश्वर मंदिर, तमिलनाडु

पट्टीश्वरम धेनुपुरीश्वर मंदिर, देवी आदिशक्ति को समर्पित है। मान्यता है कि यहां की प्रार्थना से शादी से जुड़ी परेशानियां और पारिवारिक बाधाएं दूर होती हैं। मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही शांति का दिव्य अनुभव होता है। जिन महिलाओं की शादी में देर हो रही है, उन्हें यहां जरूर आना चाहिए।


10. वल्लाकोट्टई मुरुगन मंदिर, तमिलनाडु

वल्लाकोट्टई मुरुगन मंदिर, तमिलनाडु का एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। मंदिर प्रांगण में देवता कि ऊंची, भव्य 7-फुट की मूर्ति देखने को मिलती है। जहां भगवान मुरुगन अपनी पत्नियों वल्ली और देवयानी के साथ विराजमान हैं। कुछ जातकों का मानना हैं कि यहां दर्शन करने से जल्दी शादी के योग बनते है।

(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dharmsaarइसकी पुष्टि नहीं करता है.)

डाउनलोड ऐप