समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Vastu Tips for South Facing Shop and House: आपका दक्षिण मुखी घर और दुकान भी हो सकते है भाग्यशाली, बस नोट कर लें आसान वास्तु टिप्स!

Download PDF

हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तुशास्त्र में कुछ विशेष दिशाओं का उल्लेख किया गया है, जो व्यक्ति के जीवन न केवल खुशहाली बल्कि सफलता को भी आकर्षित करती है। वही दूसरी ओऱ कुछ दिशाएं ऐसी भी है, जिन्हे भवन निर्माण के लिए अशुभ बताया गया है, इन्हीं में से एक है - दक्षिण दिशा। कहा जाता है की दक्षिण दिशा यम और मंगल की दिशा है। यदि आपका घर या दुकान इस दिशा में स्थित है, तो यह ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Vastu Tips for South Facing Shop and House: आपका दक्षिण मुखी घर और दुकान भी हो सकते है भाग्यशाली, बस नोट कर लें आसान वास्तु टिप्स!

बता दें की साउथ फेसिंग भवन पर सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणे पड़ती है, जिसका आपकी सेहत पर बुरा हो सकता है। यही नहीं, आपको दुकान या कारोबार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वास्तुशास्त्र में कुछ विशेष उपाय सुझाए गए हैं, जिनकी सहायता से दक्षिण दिशा के सभी दुष्प्रभावों को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

तो आइए जानते हैं कि कैसे इन उपायों से अपने घर व दुकान में मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं-

Vastu Tips for South Facing Shop | दक्षिण मुखी दुकान के उपाय

1. सही दिशा में ही रखें समान

दक्षिण मुखी दुकानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वास्तु टिप है कि आपको दुकान का सारा सामान उत्तर और पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और बिजनेस में तरक्की के लिए शुभ मानी जाती हैं।


2. दुकान में कहां रखें कैश काउंटर

साउथ फेसिंग दुकान में बिलिंग काउंटर को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में कैश काउंटर लगाने से आपके व्यवसाय में पैसों का प्रवाह ठीक रहता है और आने वाले समय में सफलता मिलती है।


3. इस दिशा में बनाएं पूजन स्थल

वास्तु के अनुसार, दक्षिण मुखी दुकान में देवी-देवताओं के आर्शीवाद को आकर्षित करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है। यह दिशाएं आपके बिजनेस में लाभ की संभावना को बढ़ाती हैं।

साथ ही, अपने पूजन स्थल में 'ऋद्धि-सिद्धि', 'शुभ-लाभ' और 'स्वास्तिक' जैसे शुभ प्रतीक बनाएं, यह आपके कारोबार में सफलता और समृद्धि लाते हैं।

Also Read: Vastu Dosh Nashak Yantra Ke Fayde


4. दक्षिण दिशा में पानी रखने बचें

वास्तु के अनुसार, दुकान की दक्षिण दिशा में अग्नि तत्व होता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें की दुकान में पानी से जुड़ी चीजें (जैसे फव्वारे, एक्वेरियम या जल से संबंधित वस्तुएं) न रखें। ऐसा माना जाता है की पानी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा उचित है, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह सही दिशा में होता है और वातावरण में सकारात्मक बनी रहती है।


5. मालिक के बैठने की सही दिशा

दक्षिण मुखी दुकान में मालिक का चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा, दुकान का केंद्र जिसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है, हमेशा साफ रखना चाहिए।

दक्षिण मुखी दुकानों में खासकर मुख्य दरवाजे पर भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ऊर्जा का प्रवाह में बाधा आ सकती है।


Vastu Tips for South Facing House | दक्षिण मुखी दुकान के उपाय

1. रसोईघर का सही स्थान

दक्षिण दिशा वाले घर में रसोई पूर्व या पश्चिम दिशा में बनाना सबसे उत्तम माना जाता होता है। किचन में खाना बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे। इससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।


2. पंचमुखी हनुमानजी का चित्र

दक्षिणमुखी मकान का दोष खत्म करने के लिए हनुमान जी का यह उपाय बहुत प्रभावी है। कहा जाता है की घर के प्रवेश द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमानजी (How to improve vastu in south-facing homes) का चित्र लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में आने वाली सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाएगी।


3. दीवार के रंग और सजावट

दक्षिण दिशा के लिए लाल, नारंगी, भूरा और मिट्टी के रंग अग्नि तत्व से जुड़े होते है, जो बहुत शुभ माने जाते हैं। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम दिशा के लिए सफेद और पीला रंग भी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, जो आपके घर में सकारात्मकता का संचार करते हैं।

Also Read: घर में इन 5 चीजों को कभी खाली नहीं रखें


4. इस तरह लगाएं मिरर

यदि आपका दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो उसके ठीक सामने आदमकद दर्पण लगाना फायदेमंद हो सकता है। इस दर्पण को इस प्रकार लगाएं कि घर में प्रवेश करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से उसमें दिखाई दे। माना जाता है की इस उपाय से घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा पलटकर बाहर चली जाती है।


5. नीम का पेड़ लगाएं

दक्षिण दिशा को मंगल की दिशा मानी जाती है और नीम का पेड़ मंगल ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए, यदि संभव हो तो दक्षिण दिशा में एक बड़ा नीम का पेड़ लगाएं। वास्तु के अनुसार, घर के सामने नीम का पेड़ होने से दक्षिण दिशा के नकारात्मक प्रभाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।


दक्षिण दिशा की दुकानों और घरों में वास्तु दोष को कम करने के लिए कुछ सरल उपायों का पालन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। सही दिशा में सामान रखना, पूजा स्थल का निर्माण, और अन्य कुछ प्रभावी उपाय से आप बिजनेस और घर में सकारात्मकता को आकर्षित कर सकते हैं।

Buy Vastu Dosh Nashak Yantra

इसके साथ ही, वास्तु दोष निवारण यंत्र (Vastu Dosh Nashak Yantra) के नियमित पूजन से भी आप इन सभी दोषों को पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं। इस बटन पर क्लिक कर आप घर बैठे यह चमत्कारी यंत्र आर्डर कर सकते हैं।

डाउनलोड ऐप