समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

2023 Masik Durga Ashtami Dates | मासिक दुर्गा अष्टमी 2023 की तिथि व महत्व

Download PDF

मां दुर्गा को समर्पित दुर्गा अष्टमी का यह व्रत, हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भक्त, विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन कर, उनसे प्रार्थना करते है और दिनभर उपवास रखते है। कहा जाता है, देवी यदि प्रसन्न हो जाए तो वे अपने भक्तों को सफलता, सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्रदान करती है।

2023 Masik Durga Ashtami Dates | मासिक दुर्गा अष्टमी 2023 की तिथि व महत्व

देवी आदिशक्ति का स्वरुप कहलाए जाने वाली माता दुर्गा, शक्ति, साहस और दृढ विश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। देवी की उत्पत्ति का श्रेय त्रिदेव, ब्रह्मा, विष्णु, महेश को दिया जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार देवी दुर्गा का जन्म इस संसार से बुराई पर अच्छाई को विजय प्राप्त करने के लिए ही हुआ था। यही कारण है की देवी की भक्तों के द्वारा अष्ठमी का यह व्रत इतना महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये जानते है मासिक दुर्गाष्टमी क्या है? और इस व्रत को रखने के पीछे का महत्व क्या है-


क्या है मासिक दुर्गाष्टमी? What is Masik Durgashtami?

हिन्दू धर्म में मां दुर्गा को सर्वशक्तिशाली देवी के रूप में पूजा जाता है। प्रत्येक माह की शुक्ल अष्टमी के दिन, मासिक दुर्गा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। मां दुर्गा की कृपा पाने हेतु, भक्त सच्चे मन से इस दिन व्रत रखते है और देवी को समर्पित दुर्गा स्तोत्र का पाठ करते है। मासिक दुर्गाष्टमी के इस पर्व को मास दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा से इस व्रत का पालन करते है, उन्हें देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व | Importance Of Masik Durgashtami

• देवी दुर्गा को समर्पित यह व्रत सौभाग्य को आकर्षित करता है।
• अष्ठमी के इस व्रत को रखने से व्यक्ति भय और रोग मुक्त बनता है।
• मासिक दुर्गाष्टमी का यह चमत्कारी व्रत रखने से व्यापार में उन्नति होती है।
• इस व्रत को रखने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
• प्रत्येक माह अष्टमी का यह व्रत रखने से घर में खुशहाली आती है और गृह क्लेश जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।


2023 में आने वाली मासिक दुर्गा अष्टमी की तारीख और तिथि | Masik Durga Ashtami 2023 date and time

यहां इस टेबल के माध्यम से हम आपको हर महीने में आने अष्ठमी तिथि की तारीख एवं दिन के बारे में जानकारी दे रहे है-

अष्टमी के नाम(Name) दिनांक (Date) दिन (Day)
माघ, शुक्ल अष्टमी 28 जनवरी, 2023 शनिवार
फाल्गुन, शुक्ल अष्टमी 27 फरवरी, 2023 सोमवार
चैत्र, शुक्ल अष्टमी 29 मार्च, 2023 बुधवार
वैशाख, शुक्ल अष्टमी 28 अप्रैल, 2023 शुक्रवार
ज्येष्ठ, शुक्ल अष्टमी 27 मई, 2023 शनिवार
आषाढ़, शुक्ल अष्टमी 26 जून, 2023 सोमवार
अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 26 जुलाई 2023 बुधवार
श्रावण, शुक्ल अष्टमी 24 अगस्त, 2023 गुरुवार
भाद्रपद, शुक्ल अष्टमी 23 सितम्बर, 2023 शनिवार
अश्विनी, शुक्ल अष्टमी 22 अक्टूबर, 2023 सोमवार
कार्तिक, शुक्ल अष्टमी 20 नवंबर, 2023 सोमवार
मार्गशीर्ष, शुक्ल अष्टमी 20 दिसम्बर, 2023 बुधवार

मां आदिशक्ति को समर्पित इस व्रत के दिन आप दुर्गा चालीसा का पाठ भी कर सकते है। धर्म शास्त्रों में भी दुर्गा चालीसा के पाठ बहुत श्रेष्ट्र माना गया है। इसके साथ देवी को प्रसन्न करने के लिए आप अष्ठमी के दिन घर में श्री दुर्गा बिसा यंत्र की भी स्थापना कर सकते है। श्री दुर्गा बीसा यंत्र एक बहुत ही शक्तिशाली यंत्र है, जो दुर्घटनाओं के साथ ही आर्थिक नुकसान से बचाव में सहायक है।

Read About: Hanuman Chalisa

डाउनलोड ऐप